फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज भारद्वाज बने संयुक्त हिन्दु मोर्चा के संयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोनीत किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संयुक्त हिंदू मोर्चा की बैठक पुरानी तहसील परिसर कार्यालय पर संस्थापक मनोज सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पंकज भारद्वाज (सह प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी) को संयुक्त हिंदू मोर्चा का संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में विश्व हिंदू महासंघ के डा. योगेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष बिट्टू, हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा, भगीरथ सेना के राजू सैन, हिंदू युवा वाहिनी के अरविंद सैनी, सुरेंद्र मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी महारैली
मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस सेवा दल, जिला महिला कांग्रेस सेवादल, शहर कांग्रेस, शहर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की मीटिंग मधुबन रेस्टोरेंट में हुई। बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग और संचालन सतीश कुमार शर्मा ने किया। अध्यक्ष सतीश गर्ग ने कहा कि 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में जनाक्रोश महारैली आयोजित होगी। प्रदेश सचिव राकेश पुंडीर, मुकेश शर्मा, विनोद चौहान, रविन्द्र बालियान, शैलेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें