फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने धमाल मचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने धमाल मचाया
विज्ञापन

खतौली। केके पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से धमाल मचाया। इस दौरान बच्चों के फैशन शो का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह, प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन, प्रबंधक अशोक अग्रवाल, शारदा रानी वर्मा, आतिश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को संस्कारित शिक्षा दिलाया जाना आवश्यक है। छात्र-छात्राएं उच्च तथा रोजगारपरक शिक्षा हासिल कर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करने से सफलता अवश्य मिलती है। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, पंजाबी गीत, फिल्मी गीतों पर नृत्य कर धमाल मचाया। समाज को संदेश देती नाटिकाएं भी प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य संजीव जैन ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान खतौली टॉपर तथा जिले में पांचवां स्थान प्राप्त करने पर छात्रा करीना छाबड़ा को सम्मानित किया गया। उपप्रधानाचार्य आतिश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन छात्रा पिहूं, सुरभी तथा प्राची ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डीडी आर्य, अंशु जैन, विपिन, मनोज, अनुज, अतुल, अक्षय, प्रदीप आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें