फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को निर्वस्त्र कर पीटने के मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस रवैये के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
रेस्टोरेंट में युवती संग बैठे युवक के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में युवक की पिटाई से पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। युवक के परिजनों ने शहर में जुलूस निकाला। शिव चौक पर धरना देकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में सीओ सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया, जिसमें निर्दोषों को जेल से रिहा किए जाने तथा युवक को निर्वस्त्र कर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

गत सप्ताह एक रेस्टोरेंट पर यह घटना हुई थी। युवती के परिजनों ने आरोपी युवक को निर्वस्त्र कर सरेबाजार उसको पीटते हुए जिला अस्पताल ले गए थे। अस्पताल की इमरजेंसी में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। शहर कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में तीन मुकदमे दर्ज किए थे। युवक और उसके दोस्त के अलावा दूसरे पक्ष से युवती के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। युवक के परिजन शुरू से ही पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगा रहे है। मंगलवार को भी युवक के परिजनों ने शहर में जुलूस निकाला। शिव चौक पर धरना देकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने जेल भेजे गए युवकों को रिहा किए जाने की मांग। बाद में राष्ट्रपति के ज्ञापन सीओ को सौंपा।इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें