फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पांच अप्रैल को कलेक्ट्रेट घेरेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पांच अप्रैल को कलक्ट्रेट घेरेगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि जिले में गन्ना किसानों की पर्ची की समस्या पर पांच अप्रैल को कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दस साल पुराने ट्रैक्टर के मामले में सरकार को सच्चाई बतानी चाहिए।
विज्ञापन

कृष्णापुरी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि आज सूबे में जाति, धर्म, लिंग और भेदभाव की राजनीति हावी है। संविधान को कुचलने का काम हो रहा है। गन्ना मंत्री के बयानों के विपरीत गन्ना किसानों की हालत बदतर है। पर्ची नहीं मिल पा रही है। मिल गेट से लगाकर खेतों तक गन्ना ही गन्ना नजर आता है। भुगतान को गन्ना किसान परेशान हैं। मिल इंडेंट जारी कर नहीं रहे और पेराई लगातार हो रही है, गन्ना कहां से आ रहा है यह समझ से परे है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस पांच अप्रैल को कलक्ट्रेट में धरना देगी। सरकार को ज्ञापन भेजकर किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की जाएगी। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि किसी को मारने का एलान करना कानून का मजाक है। अपराध पर कार्रवाई प्रशंसनीय है, ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। जमीयत नेता मौलाना मोहम्मद नजर ने कहा कि दो लोगों के विवाद को दो धर्मों के विवाद के रूप में न देखा जाए। बुढ़ाना में जो हुआ वो गलत था, उसे कुछ लोगों ने बढ़ाकर पेश किया। ये सभी 2019 और कैराना उपचुनाव की तैयारी है। तारिक कुरैशी ने कर्नाटक चुनाव तारीख के लीक होने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सुबोध शर्मा, मतलूब अली, आकिल राना, जुनैद रऊफ आदि कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें