फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में मेधावी बच्चे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। इंद्रप्रस्थ स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद डा. उदयवीर सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र विलक्षण प्रतिभाओं से भरा पड़ा है। आवश्यकता है उसे पहचान कर सही दिशा देने की। आज हम सूचना और तकनीक के दौर में जी रहे हैं। हमें शिक्षा में तकनीक का उचित उपयोग बच्चों को सिखाना चाहिए। जिससे वह अपनी प्रतिभा को निखार सके। स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, खेल प्रतियोगिताएं अन्य सांस्कृतिक व शिक्षाप्रद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिससे बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विज्ञान के विभिन्न प्रकार के मॉडल व प्रोजेक्ट बनाकर सामान्य जीवन में विज्ञान की महत्ता तथा विज्ञान का हम किस प्रकार सकारात्मक रूप में उपयोग कर सकते हैं, आदि विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम के समापन पर मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता विराज तोमर ने की तथा संचालन राकेश कुमार ने किया। रीता शर्मा, रेखा शर्मा, चंद्रा, पूजा, अंजलि शर्मा, सीमा, नेहा, प्रीति, वंदना, अनिरुद्ध, प्रवीण, सददाम, अनस, अजय गुप्ता, विनोद, वैशाली आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें