फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा में भी स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
वंदेमातरम के जयकारे गूंजे
विज्ञापन

भोपा। आरएसएस के पथ संचलन कार्यक्रम में माता की जय व वंदेमातरम के जयकारे गूंजे।
भोपा में हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम सवंत 2075 कार्यक्रम मनाया गया। स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कालेज में मोरना खंड की शाखाओं के लगभग तीन सौ स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आरएसएस के प्रांत सह संपर्क प्रमुख जयपाल सिंह ने देश की संस्कृति व सुरक्षा सहित हिंदू नववर्ष के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिला कार्यवाह सेवादास, खंड कार्यवाह मुकेश कुमार, खंड प्रचारक सचिन कुमार, तरूण धीमान, कपिल कुमार, चेतन ने भी विचार रखे। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में कस्बे में पथ संचलन किया। इस मौके पर कविश कुमार, कृष्ण आर्य ,राहुल, अमरपाल सैनी, चरण सिंह, बालीराम, डॉ बीरपाल निर्वाल, सुधीर प्रजापति, हरीश राठी, दिनेश धीमान, अमित राठी, मुकेश कश्यप, निरंजन, संजीव, दुष्यंत कुमार शर्मा, संजीव प्रजापति ने कार्यक्रम में भाग लिया।
सड़क हादसे में घायल
भोपा। सड़क दुर्घटना में मिस्त्री सहित मजदूर घायल हो गए। उन्हें उपचार को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। मोरना निवासी आमीर अहमद मिस्त्री है। वह अपने साथी वजीराबाद निवासी उदयवीर के साथ बाइक से गांव बेहड़ा थ्रू में जा रहा था। भोपा बरातघर के पास पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद की याद में द्वार बनवाने की मांग
छपार। भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए बरला के राधेश्याम त्यागी के नाम पर गांव में स्मृति द्वार बनवाने की मांग ग्रामीणों ने डीएम से की है। गांव बरला निवासी मेजर राधेश्याम त्यागी 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हो गए थे। प्रदेश सरकार ने कुछ दिनों पूर्व गांव व देश का नाम रोशन करने वालों के नाम से स्मृति द्वार बनाने की घोषणा की थी। सेवानिवृत्त नागरिक समिति बरला ने डीएम राजीव शर्मा को पत्र भेजकर हाईवे पर गांव बरला में शहीद मेजर राधेश्याम त्यागी के नाम पर द्वार बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें