फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का धरना, प्रबंधक को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का धरना, प्रबंधक को बंधक बनाया
विज्ञापन

मोरना। मोरना मिल में गन्ना ओवरलोड कटौती को लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने मिल प्रबंधक को बंधक बनाते हुए गन्ना सट्टे में ओवरलोड बंद करने मांग की। मिल प्रबंधन ने सभी मांगों को मानते हुए ओवरलोड नहीं काटे जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

दि गंगा किसान चीनी मिल के गेस्ट हाउस में भाजपा नेता अमित राठी के नेतृत्व में किसानों ने मौजूदा गन्ना पेराई सत्र में लगातार ओवरलोड गन्ना सट्टे में की जा रही कटौती के विरोध को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि मिल में गन्ना तौल कराने आने वाले किसानों को किसी भी तारीख की पर्चियों पर तारीख बदलने के लिए तय सीमा नहीं होगी। किसान की सुविधा के मुताबिक किसानों के बीच पर्चियों का वितरण होना चाहिए। पैदावार को देखते हुए गन्ना सट्टे में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए और किसी भी सूरत में किसानों के सट्टे में ओवरलोड गन्ने की पर्चियां न काटी जाने की मांग रखी। धरनास्थल पर पहुंचे मिल प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे ने किसानों की मांगों का निस्तारण करते हुए ओवरलोड नहीं काटे जाने का आश्वासन दिया। वहीं, गांव इलाहाबास, बिहारगढ़ के प्रधान बुधराम चौहान ने मिल कामदार श्रीराम सचान पर भ्रष्टाचार और किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए मिल प्रबंधक से तुरंत हटाने की मांग की। समाजसेवी चौधरी धर्मपाल राठी ने कहा कि मिल स्थित कंप्यूटर विभाग ने गन्ना सट्टे की सारी पर्चियां भेजकर मोरना क्षेत्र के किसानों के साथ धोखा किया है। इसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। धरने पर प्रधान संगठन अध्यक्ष चंद्रवीर राठी, पूर्व चेयरमैन राजीव, सुंदर प्रधान, फोंदी, तरुण सहरावत, प्रधान वेदपाल, अरुण डायरेक्टर, सूरजपाल, डा. तीर्थपाल, पुष्पेेंद्र, भारत, महेंद्र, भीष्म, बालेश्वर शर्मा, टीटू, बाबू खां आदि किसान मोजूद रहे। वहीं, भाकियू ब्लाक अध्यक्ष योगेश शर्मा के साथ पुष्पेंद्र, हवा सिंह, बाबा सतबीर, अजय, सुनील, रामकिशन आदि ने मांग रखते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें