खुशियों का बौछार लेकर आता है होली
खतौली। सराफान स्ट्रीट स्थित वर्णी जैन साधु भवन में दिगंबर जैन महासमिति व जैन मिलन महावीर ने संयुक्त रूप से होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह का आतिथ्य अनिल जैन सराफ का रहा। समारोह का शुभारंभ महासमिति प्रार्थना व महावीर प्रार्थना के पाठ से हुआ। संस्था पदाधिकारी डा. ज्योति जैन व रामकुमार जैन ने रंगों के त्योहार के बारे में बताया। कहा कि होली हमारा महत्वपूर्ण त्योहार है। होली का त्योहार रंगों और खुशियों की बौछार लेकर आता है। यह त्योहार प्रेम का संदेश देते हुए सभी को मित्रता के लिए प्रेरित करता है। धार्मिक पूजन और होली गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समापन णमोकार महामंत्र पाठ व अरिहंत स्तुति से हुआ। सभी ने राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण, धर्म संस्कृति की रक्षा एवं मानवता के कल्याण का संकल्प लिया। इस अवसर पर योगेश सराफ, सुनील ठेकेदार, मनोज शुगर मिल, सुदेश सर्राफ, मनोज सराफ, सुधीर आढ़ती, मुकेश, शीलचंद, मीनू मुखिया, पंकज इंजीनियर, विपिन, नीरज जैन प्रवक्ता, विनोद प्रवक्ता, अरविंद, डोली, मीनाक्षी, सुधा, शिखा, संजय आदि उपस्थित रहे।