फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को रोडवेज बस डिपो के अंदर से बैठना-उतरना पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से निजात दिलाने की कोशिश
विज्ञापन

खतौली। रोडवेज बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को डिपो के अंदर से ही बस पकड़नी पड़ेगी। ई-रिक्शा चालक भी रोडवेज डिपो के अंदर से ही सवारियों को लाएंगे और ले जाएंगे। पुलिस प्रशासन ने लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाया है। पुलिस ने इस संबंध में एआरएम से भी बातचीत की, जिस पर एआरएम ने व्यवस्था को बनाने में हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंबिका भारद्वाज ने सोमवार को रोडवेज बस डिपो के अंदर ई-रिक्शा चालकों और रोडवेज बस चालकों की बैठक बुलाई, जिसमें काफी संख्या में चालक एकत्र हुए। इंस्पेक्टर ने चालकों को बताया कि जीटी रोड के आलावा जानसठ तिराहा, जानसठ रोड पर रोडवेज बसों के जगह-जगह रोककर यात्रियों को उतारने और बैठाने से जाम लग जाता है। ई-रिक्शा की वजह से भी जाम लगने पर नागरिकों को परेशानियां उठानी पड़ती है। इस समस्या का समाधान करने को इंस्पेक्टर ने रोडवेज चालकों से कहा कि वे मंगलवार से सिर्फ रोडवेज बस डिपो के अंदर से ही यात्रियों को उतारेंगे और वहीं से बैठाएंगे। इंस्पेक्टर ने स्पष्ट चेताया कि इस व्यवस्था का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इंस्पेक्टर ने एआरएम रणजीत सिंह से भी इस संबंध में बातचीत की। एआरएम ने भी इस व्यवस्था को ठीक बताते हुए बसों के चालकों को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें