फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। पहली बार शासन के आदेशानुसार नकलविहीन परीक्षा कराने को सभी केंद्रों के परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की निगरानी में परीक्षार्थी अपनी परीक्षा देंगे। एबीएसए के मुताबिक क्षेत्र में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें परीक्षाएं होगी। बोर्ड की परीक्षाओं में परीक्षा कक्षों में अध्यापकों के साथ परीक्षार्थियों द्वारा अभद्रता करने तथा कुछ केंद्रों खुलेआम नकल कराए जानी की शिकायत मिलती रहती थी। इस बार शासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के आदेश जारी किए थे। शासन के आदेश पर सभी परीक्षा कक्षों के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रुम प्रधानाचार्य का कार्यालय होगा। प्रधानाचार्य अपने कार्यालय में बैठे परीक्षा कक्षों की निगरानी करते रहेंगे। गड़बड़ी दिखाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में परीक्षा की तैयारी सोमवार शाम को ही पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें