फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 100 के इंचार्ज गौतम का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
डायल 100 के इंचार्ज गौतम का सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के टाइम रेस्पांस में मुजफ्फरनगर की डायल 100 को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए लखनऊ में डायल 100 के एडीजी आदित्य मिश्रा ने डायल 100 के प्रभारी इंस्पेक्टर अजयपाल गौतम को पुरस्कृत किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है।
सूबे में डायल 100 सेवा शुरू हुई थी। एक वर्ष पूरा होने पर विभाग ने प्रदेशभर की डायल 100 की टाइम रेस्पांस का आंकलन किया। 16.31 घंटे टाइम रेस्पांस के आधार पर गाजियाबाद जिले की डायल 100 प्रथम स्थान पर और 16.53 घंटे टाइम रेस्पांस के आधार पर मुजफ्फरनगर डायल 100 को दूसरे स्थान पर रही। जिले में 57 गाड़ी डायल 100 की तैनात है। एक वर्ष में कर्मचारियों ने 59227 सूचनाओं पर तुरंत मौके पर जाकर कार्रवाई की है। इस उपलब्धि के लिए डायल 100 के प्रभारी अजयपाल गौतम को बुधवार को लखनऊ बुलाया गया था, जहां पर एडीजी डायल 100 आदित्य मिश्रा उन्हें सम्मानित किया। एसएसपी अनंत देव और एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने इस उपलब्धि पर डायल 100 के प्रभारी और कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र कसाना बने रतनपुरी थानेदार
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अनंत देव ने पीआरओ वीरेंद्र कुमार कसाना को रतनपुरी थानाध्यक्ष बनाया है। उनके स्थान पर भंगेला चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को पीआरओ बनाया गया है। रतनपुरी इंस्पेक्टर जीसी त्यागी को क्राइम ब्रांच में भेजा है। पुलिस लाइन से निरीक्षक विंध्याचल तिवारी, महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान को क्राइम ब्रांच में तैनात किया है। उप निरीक्षक संतोष कुमार को ककरौली, कमलेश कुमार को थाना तितावी, रविंद्र नागर को एसएसआई जानसठ, शोबीर नागर को बुढ़ाना, एसएसआई जानसठ लेखराज सिंह को एसएसआई तितावी, ओमप्रकाश को मंसूरपुर, प्रदीप कुमार चीमा को गांधी कॉलोनी चौकी से भंगेला चौकी, निर्दोष त्यागी को भौराकलां से शाहपुर, सुभाष भदौरिया को चौकी कच्ची सड़क से थाना ककरौली, नरेश भाटी को गांधी कालोनी चौकी प्रभारी, अजयपाल सिंह को तितावी से चौकी प्रभारी कच्ची सड़क, देवेंद्र शर्मा को शाहपुर से प्रभारी सीसीटीएनएस तैनात किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें