फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का गन्ना न लेने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का गन्ना न लेने पर हंगामा
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर कर्मचारियों द्वारा गन्ने को रिजेक्ट प्रजाति का बताकर लेने से इंकार करने पर किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंचे युवा भाजपा नेता अमित राठी ने मिल अधिकारी को बुलवाकर तौल को चालू कराया।
विज्ञापन

गांव बिहारगढ़ स्थित खाईखेड़ी चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र के कर्मचारियों द्वारा गन्ने को रिजेक्ट बताकर उसको लेने से इंकार करने पर किसानों ने हंगामा काटा। अमित राठी ने मिल के कैन मैनेजर अरुण कुमार को बुलवाकर किसानों की समस्या से अवगत कराया तथा तौल को पुन: चालू कराकर गन्ना खरीद प्रारंभ करवाई। कैन मैनेजर ने गन्ने का सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भेजकर परीक्षण के उपरांत निर्णय लेने की बात कही है। हंगामा करने वालों में ग्राम प्रधान बुद्धराम, डा. शिवकुमार, राजपाल, पृथ्वी, सूरजभान, चंद्रभान, विजय, संजय, प्रवेश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें