फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरपुर कांड में आरोपी पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के गांव नसीरपुर में मई माह में हुए संप्रदाय बवाल की घटना में आरोपी पक्ष की ओर से भी मृतक छात्र आकाश के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बलवा, लूट, मारपीट और आगजनी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नईमंडी कोतवाली के गांव गांव नसीरपुर में छह माह पहले हुए ़झगड़े में छात्र आकाश की हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता की ओर से छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें से पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर सऊदी अरब भाग गया था। शनिवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पक्ष की सितारा पत्नी शहजाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि केबिल डालने को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। उसके परिजन नमाज पढ़कर लौट रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी पक्ष के प्रवीण, मदन, विकास, सत्यवीर, प्रमोद, ब्रजपाल, भोला, हरपाल, विपिन आदि ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसके घेर में घुसकर ट्रैक्टर को भी आग लगा दी तथा सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्लाट के विवाद में संघर्ष, दीवार तोड़ी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव सुजडू निवासी जुल्फिकार पुत्र रशीद ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि प्लाट पर निर्माण करा रहा था। आरोप है कि गांव के ही खैराती, सदाकत, हसनैन, मनशाद, महताब, अफजाल, शहजाद, महराज आदि ने धारदार हथियारों उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दीवार भी गिरा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कच्ची शराब समेत बंदी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक राकेश शर्मा ने रामपुरम गेट पर चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार से 200 कच्ची शराब के बरामद किए। पुलिस ने शराब तस्कर आरोपी अंकित दीवान निवासी मौहल्ला गऊशाला नदी रोड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दीवार तोड़कर
सामान चोरी
मुजफ्फरनगर। चोरों ने दीवार तोड़कर मार्केट से हजारों की कीमत का सामान चोरी कर लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के रूड़की रोड पर अमित मलिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह यहां मार्केट बना रहा है। रात में चोरों ने दीवार में नकब लगा कर सरिया और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें