102वां अवतरण दिवस मनाया
मोरना (मुजफ्फरनगर)।
ब्रह्मलीन नैष्ठिक ब्रह्मचारी स्वामी रामधारी महाराज का 102वां अवतरण दिवस मनाया। इस अवसर पर हवन यज्ञ, पूजन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया ,जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
शुक्रताल स्थित श्रीराम आश्रम में बृहस्पतिवार की सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके उपरांत ब्रह्मलीन स्वामी रामधारी महाराज को श्रद्धांजलि दी गई और ब्रह्मलीन स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। ब्रह्मलीन स्वामी जी के परम शिष्य नैष्ठिक ब्रह्मचारी हनुमतधाम के महंत स्वामी केशवानंद जी महाराज ने ब्रह्मलीन स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कहते हुए उन्हें महान संत बताया। पुजारी सतीश ब्रह्मचारी जी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी जी का आशीर्वाद पाकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धन्य हुए। आज भी ब्रह्मलीन स्वामी का आशीर्वाद पाकर हम सभी धन्य हैं। इस मौके पर सचिव राजीव गोयल, अतुल गोयल, घनश्याम दास गोयल, भीम सैन शर्मा, कटार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंघल, विनोद कुमार शर्मा, साध्वी राजवती, पुरुषोत्तम दास जी महाराज आदि उपस्थित रहे।