मुजफ्फरनगर। सपा हाईकमान ने पूर्व जिला महासचिव वसी अंसारी को महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय महावीर चौक पर जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप की अध्यक्षता में सभा आयोजित कर वसी अंसारी का स्वागत किया गया। वसी ने कहा कि उनको जिम्मेदारी मिलना यहां के कार्यकर्ताओं की जीत है। संचालन जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया। इलम सिंह गुर्जर, चंदन सिंह चौहान, श्यामलाल, बच्ची सैनी, काजी अरशद, राकिब कुरैशी, कारी अब्दुल गफ्फार, सूर्य प्रताप सिंह, निधीष गर्ग, अलका शर्मा, शाहिन बेगम आदि रहे।