फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट से मुक्ति के लिए 10

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के ग्राम भोजाहेड़ी के महाकाली माता मंदिर में आठ दिवसीय वार्षिक महोत्सव समारोह का बुधवार को 108 घंटे के हवन, यज्ञ में पूर्ण आहूति के साथ समापन हो गया। इस मौके पर यजमान महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद जी महाराज ने 108 कन्याओं को भोजन कराकर वस्त्र वितरित किए।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद प्रतिदिन 108 दीपदान और 108 हनुमान चालीसा के पाठ के अलावा गत 23 दिसंबर को सभी मनोरथ पूर्ण करने एवं संकटों से मुक्ति के लिए 108 घंटे का महायज्ञ कराया गया। इस दौरान भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया। कार्यक्रम में पंडित अतुलेश शास्त्री, विकुल शास्त्री, मनोज शास्त्री, राहुल शास्त्री, प्रदीप शास्त्री, शैलेश शास्त्री व राजेंद्र मिश्रा द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया। कार्यक्रम के अंत में माता महाकाली की भव्य आरती कर माता काली का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में कृपाल दास जी महाराज, केश्वानंद जी महाराज, मोहन दास जी महाराज के अलावा मंदिर संस्थापक लीलाराम अग्रवाल, महामृत्युंजय मिशन के पंडित संजीव शर्मा, विधायक प्रमोद उंटवाल, सचिन सिंघल, सुधीर खटीक, संजय वर्मा, नरेश मिगलानी, राजू वर्मा, अर्जुन गुप्ता, राजू राठी, डॉ. ओपी गौतम, सुशील वर्मा, आदेश गुप्ता, अंकित अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें