फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में आग से दो गाय मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। हरिनगर गांव में घर के निकट बने छप्पर में आग लग जाने से दो गाय की जलकर मर गईं।
विज्ञापन

हरिनगर के हिमांशु पुत्र धर्मवीर ने घर के पास छप्पर बना रखा था, जिसमें गाय को बांधता था। शनिवार रात दो गाय छप्पर में बंधी थी। अचानक छप्पर में आग लग गई और दोनों गाय की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर दर्जनों ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित थाने पर तहरीर देकर पुलिस से घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुरकाजी में खाईखेडी निवासी लीलापथ ने थाने पर तहरीर देकर पड़ोसी रणबीर पर उसकी झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


20 लोगों को दिए बिजली कनेक्शन
पुरकाजी। क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर में रविवार को विद्युत निगम द्वारा एक कैंप लगाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत गांव के 20 लोगों को निशुल्क प्रमाण पत्र कनेक्शन दिए गए। मौके पर विधायक प्रमोद उंटवाल, हरिराम सक्सेना, डॉ. ओपी गौतम, पंकज त्यागी, विजयपाल त्यागी, राजू राठी, मनोज चौहान, केपी सिंह, सुशील वर्मा, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें