फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को तंबू निर्माण का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं को तंबू निर्माण का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने गाइड प्रशिक्षण के अंतर्गत तंबू निर्माण, गांठें बंधन आदि का प्रशिक्षण दिया गया। मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।
तीन दिवसीय गाइड प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन जिला ट्रेनिंग कमिश्नर रेनू गर्ग ने छात्राओं को नियम प्रतिज्ञा, सिद्धांत, गांठें बंधन, तंबू निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के उपरांत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली में जैन कन्या इंटर नई मंडी की छात्राएं भी शामिल रही। रैली का संचालन जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अग्रवाल ने किया। रैली का शुभारंभ मुख्य आयुक्त शिव कुमार यादव, डॉ कंचन प्रभा शुक्ला, निरुपमा शर्मा ने किया। स्वाति अग्रवाल, रीतू जैन, निधि गर्ग, संगीता, मिथलेश अग्रवाल, शकुंतला, किरणदेवी, ज्योति का सहयोग रहा।
विज्ञापन


दिव्यांग बच्चों ने दौड़ में भाग लिया
मुजफ्फरनगर। आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान विष्णु विहार में दिव्यांग बच्चों की क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया। 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर, सॉफ्ट बॉल थ्रो, गोला फेंक, रस्साखींच प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए छात्रों को पुरस्कृत किया गया। जयलाल शर्मा, वेदप्रकाश सिंहल, आरके गोयल, ब्रज मोहन शर्मा, अनुज कुमार, आरएस गुप्ता, हुकुमचंद शर्मा का सहयोग रहा।

तस्मिया में विजेता बच्चे पुरस्कृत
मुजफ्फरनगर। तस्मिया जूनियर हाईस्कूल में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम कलाम पाक से हुआ। इस अवसर पर एलकेजी के बच्चों ने रोली पोली, कक्षा यूकेजी के बच्चो ंने चिब्बी चिकस, कक्षा एक के बच्चों ने टीचर्स वी लव यू, कक्षा दो के बच्चों ने नेहरू चाचा तुम्हें सलाम, कक्षा चार के बच्चों ने नन्हें हैं नन्हा सा दिल है कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सभी ने सराहना की। प्रधानाचार्य डॉ शबाना नजीर ने कहा कहा कि बच्चों की परवरिश में मॉ का बड़ा खास किरदार होता है। बच्चे देश का भविष्य है। जावेद मजहर, रेशमा तबस्सुम, खुशनसीब, अस्मत आरा, परवेज, अबीर, शौकत, शोबिया, असफिया हसन, अस्मा परवीन, आयशा अफरोज का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें