फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसौली के नाम पर दाग न लगे: टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
भौराकलां(मुजफ्फरनगर)। सिसौली में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के उद्देश्य से किसान भवन में पंचायत हुई। प्रत्याशियों और कस्बावासियों ने भाग लिया। पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि प्रत्येक वोटर मतदान अवश्य करें, मतदान करना राष्ट्रीय धर्म है। सभी प्रत्याशी इमानदारी और संयम से चुनाव लड़ें।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि सिसौली की पहचान पूरे विश्व में है। छोटी बात का संदेश भी दूर तक जाता है। चुनाव तो आते-जाते रहते हैं। झगड़ों से पीढ़ियां बर्बाद हो जाती हैं। हमें आपसी प्यार और भाईचारा से रहना है। कस्बे और आसपास के गांव में भाकियू ने विकास के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसान फिलहाल गन्ना कटाई में व्यस्त है। चौधरी नरेश टिकैत ने एनसीआर में एनजीटी द्वारा प्रदूषण के नाम पर शुगर मिलों को बंद किए जाने के आदेश का विरोध किया तथा कहा शुगर मिल बंद होने से किसान प्रभावित होगा। आर्थिक दिक्कतों के साथ-साथ पशुओं के चारे की समस्या हो जाएगी। पंचायत को मास्टर ओमपाल सिंह, रामपाल जागर, डॉॅ नरेश, नितिन बालियान, गौरव बंजी, नीटू मुखिया ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें