फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं से हिंदी भाषा अपनाने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं से हिंदी भाषा अपनाने का आहवान
विज्ञापन

जानसठ। सिखेडा क्षेत्र में भीमराव अंबेडकर यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हिंदी दिवस पखवाडा मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी भाषा हमारी राष्ट्रीय भाषा है। इसका विस्तार भारत के सभी राज्यों में करना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिखेडा गांव में भीमराव अंबेडकर यूथ वेलफेयर सोसायटी व नेहरू युवा केंद्र द्वारा जूनियर हाईस्कूल सिखेडा में हिंदी दिवस पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हितेश डाबर ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। सभी प्रदेशों में इसका विस्तार करना चाहिए। आज के युवक अपनी राष्ट्रीय भाषा हिंदी को छोड़कर अंग्रेजी भाषा की ओर भाग रहे हैं। कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष योनि कुमार सागर, गौतम, अजय कुमार, अजय मयंक, संजय आर्यन, समरीन जकारिया, अंजलि, मोहिनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें