फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू नहीं किए जाने से शिक्षक नाराज हैं।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों में सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू नहीं किए जाने से आक्रोश है। एसडी कॉलेज के शिक्षकों ने एआईएफयूसीटीओ के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। इसी संदर्भ में जंतर-मंतर पर जेल भरो आंदोलन के लिए एकत्र हुए। शिक्षकों की केंद्र सरकार से मांग है कि सरकार सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को तुरंत लागू करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने एकजुटता प्रदर्शित की। शिक्षकों ने आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। डॉ. राजेश, डॉ. अजयपाल, डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ. शेखरचंद नायक, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. सतीश त्यागी, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. दानवीर, डॉ. अलका बंसल, डॉ. सुधीर पुंडीर, डॉ. शुचि, डॉ. अरुणिमा, डा.ॅ विसम्भर पांडेय, डॉ वीणा अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें