गौरव त्यागी को पार्टी का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष नकुल अहलावत ने गांव अलीपुर अटेरना निवासी गौरव त्यागी को पार्टी का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष ने गौरव त्यागी को मनोनयन पत्र देकर यूनियन की नीति व सिद्धांतों का पालन करने तथा यूनियन के हित में कार्य करने के निर्देश दिए।