विद्यार्थियों ने कैनवास पर उकेरे प्रकृति के रंग
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न कालेजों के करीब 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वक्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत कर यह चित्र बनाए।
कॉलेज में एक माह तक चलने वाली प्रदर्शनी में बृहस्पतिवार को बड़कली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अविनाश त्यागी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियां कठिन परिश्रम एवं कला कौशल का एक बेहतर उदाहरण हैं। नई मंडी के जैन कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षक मधु यादव ने कहा कि प्रदर्शनी की तारीफ की। ललित कला के विद्यार्थियों ने प्रकृति के अनेक रंगों को बहुत ही खूबसूरती से पेश कर अनेक चित्र बनाकर तैयार किए हैं। कार्यक्रम में मनोज धीमान, रूपल मलिक, रजनीकांत, बिन्नु पुंडीर, अमित कुमार, डॉ आशीष गर्ग, अनु आदि मौजूद रहे।