फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट बढ़ाने की मांग को लेकर कॉलेज में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीट बढ़ाने के लिए कॉलेज में हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने ओपन मेरिट के माध्यम से कालेजों में ट्रेडिशनल कोर्स की सीट भरी है। कुछ कालेजों में सीट के सापेक्ष आवेदन अधिक होने के कारण आधे छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सीट बढ़ाने की मांग को लेकर डीएवी कालेज में हंगामा किया। प्राचार्य का घेराव कर धरने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीएवी डिग्री कालेज में पहुंचकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कालेजों में कुछ कोर्स की सीट कम है, जबकि आवेदनों की संख्या हर साल बढ़ रही है। इसके बाद भी कालेज प्रशासन सीट बढ़वाने के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बार भी आधे से अधिक छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ मिलकर प्राचार्य का घेराव किया। घंटों तक कालेज में हंगामा होता रहा। कार्यकर्ताओं की प्राचार्य से नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित छात्रों ने कालेज की बिल्डिंग पर चढ़ने का प्रयास किया। बाद में कालेज प्रशासन ने किसी प्रकार छात्रों, कार्यकर्ताओं को समझा कर शांत किया। एबीवीपी ने साफ किया कि सीट न बढ़ाई गई तो कालेज में धरना दिया जाएगा। इस दौरान छात्रनेता अमन जैन, सुमित मलिक, शुभम कुमार, विनीत, मुकेश वर्मा, वीर चौहान, अमन वर्मा, मिलन, वासु कुमार, रजत, सन्नी, अक्षय, राहुल कुमार, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें