खतौली। नवीन मंडी स्थल के सभी कच्चे और पक्के गुड़ आड़तियों की एक बैठक सुरेश चंद गोयल की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय पारित किया कि गुड़ का नया सीजन एक अक्तूबर 2017 से शुरू होगा और मंडी का अवकाश सोमवार के स्थान पर रविवार को रहा करेगा। इस निर्णय के खिलाफ जाने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई होगी। उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। सुरेश चंद गोयल, सुधीर कुमार जैन, मुकेश तायल, रविंद्र गोयल, मधुकर जैन, अजय जैन, मनोज जैन, अनुज गर्ग, मोहित सोम आदि उपस्थित रहे।
शिविर में 200 बच्चों का चेकअप
खतौली। दिशांक अग्रवाल धर्मार्थ चिकित्सालय की ओर से केके पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें लगभग 200 बच्चों का सामान्य चेकअप और नेत्र परीक्षण डा. रवि एवं डा. शिवानी ने किया। चिकित्सकों ने बच्चों को जंक फूड न खाने की सलाह दी और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी दी। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने आजकल होने वाले ज्वर से सचेत रहने के लिए कहा। इस अवसर पर प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल, डीडी आर्य, मनोज, निधि, पिंकी, गीता, स्वाति, विपिन आदि मौजूद रहे।