फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर साढे 11 हजार बहनों ने की मुफ्त यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर 11 हजार बहनों ने की मुफ्त यात्रा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम के लिए रक्षा बंधन पर्व आय के हिसाब से अच्छा नहीं रहा। कोरोना के कारण इस बात साढ़े 11 हजार बहनों ने मुफ्त में यात्रा की। जबकि गत वर्ष यह संख्या करीब तीन गुणा थी। आय भी बीते साल से आधी ही हुई है।
विज्ञापन

एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर डिपो के बेडे़ की 145 बसों का संचालन हुआ। डिपो को करीब 15 लाख रुपये की आय हुई, जो काफी कम है। गत वर्ष रक्षा बंधन पर आय 30 लाख रुपये के करीब थी। सीएम योगी ने रक्षा बंधन पर रोडवेज में महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा की घोषणा इस बार भी की थी। इस बार केवल 11412 महिलाओं ने ही बस में मुफ्त यात्रा की है। जबकि गत वर्ष 32 हजार महिलाओं ने नि:शुल्क यात्रा की थी। डिपो के वरिष्ठ इंचार्ज रामकुमार तोमर ने बताया कि इस बार रोडवेज बसों का संचालन हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड में नहीं हुआ। इससे भी डिपो की आय प्रभावित हुई है। कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने इस बार यात्रा भी कम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें