फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूडा निस्तारण के लिए निकायों को जारी हुआ 11.32 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारत सरकार के स्वच्छता मिशन कार्यक्रम में कूड़ा निस्तारण के लिए जिले के दस नगर निकायों को 11.32 करोड़ दस हजार रुपये जारी हुए हैं। निकायों को अपने तरीके से भारत सरकार की गाइड लाइन के हिसाब से यह पैसा खर्च करना है। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर ने जो 2.38 करोड़ रुपये की खरीदारी की है, वह इसी पैसे से की है। टिपर खरीदने में पालिका ने जो टिपर खरीदे हैं वह पुरकाजी और बुढ़ाना से प्रति टिपर दो लाख अधिक में खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

----------
निकाय का नाम जारी हुआ पैसा
मुजफ्फरनगर 8.07 करोड़ रु.
खतौली 1.55 करोड़ रु.
बुढाना 33.90 लाख रु.
शाहपुर 12.40 लाख रु.
चरथावल 23.10 लाख रु.
सिसौली 19.10 लाख रु.
मीरापुर 23.90 लाख रु.
जानसठ 14.60 लाख रु.
भौकरहेड़ी 20.40 लाख रु.
पुरकाजी 22.20 लाख रु.
---------------------------
कुल जारी पैसा: 11.32 करोड़ रु.
----------------------------
टिपर के बाद सामने आएगा जागरूकता पर खर्च पैसे का सच
मुजफ्फरनगर। स्वच्छता मिशन का पैसा ईओ और नगर स्वास्थ्य अधिकारी की देखरेख में खर्च किया जाता है। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में दीवार पेंटिंग और लोगों को जागरूक करने के लिए 70 लाख रुपये आये हैं। इसमें से कितना पैसा खर्च हुआ और कहां हुआ और कितना बाकी है, इस पर भी सवाल उठने लगे हैं। केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान ने पालिका अधिकारियों से इसका ब्यौरा मांग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें