फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लू पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बढ़ाए गए इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने लू के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट जारी किया है। इस वर्ष सामान्य से अधिक तापमान रहने का पूर्वानुमान लगाया है।
विज्ञापन

सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हीट वेव से प्रभावित मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं। ओआरएस, आइस पैक सहित आवश्यक दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अस्पतालों में शीतल पेयजल, छायादार प्रतीक्षालय और आपातकालीन सेवाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. तेवतिया ने औद्योगिक इकाइयों से श्रमिकों को नियमित पांच मिनट का विश्राम, स्वच्छ पेयजल और छायादार स्थान उपलब्ध कराने की अपील की। आम जनमानस को दिन में अधिक पानी पीने, सिर ढककर निकलने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। खाली पेट धूप में न निकलें, तला-भुना भोजन और शराब से बचें। तेज बुखार, सिर दर्द या चक्कर आने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें