फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 109 लोगों को प्रशासन ने क्वारंटीन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 109 लोगों को क्वारंटीन किया गया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना के चार मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने 109 लोगों को अलग-अलग जगह क्वारंटीन किया है। सिसौली के 23 लोगों को शहर के दो होटलों में रखा गया है।
जिले में अब तक कोरोना के चार पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें तीन जमाती और सिसौली की एक महिला है। इस महिला का नोएडा में ऑपरेशन हुआ था। चार मामले सामने आने पर प्रशासन सकते में है। बीमारी न फैले इसके लिए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 109 लोगों को क्वारंटीन किया है। महिला के परिवार के आठ लोगों को रोडवेज के निकट स्थित एक होटल में रखा गया है। इनके परिवार से जुड़े 15 लोगों को महावीर चौक के निकट स्थित अन्य होटल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि बीआईटी में 60 जमाती थे, जिनमें से तीन पॉजिटिव आए हैं, उनको मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 57 को बीआईटी रामराज में ही क्वारंटीन कया गया है। 14 लोग रुड़की रोड पर अल्लामा इकबाल कॉलेज में रखे गए है। 16 लोगों को खतौली के एक स्कूल में रखा गया है। इनके अलावा काफी लोगों को होम क्वारंटीन भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें