फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं समझ रहे लोग, बेहद खतरनाक है घरों से बाहर निकलना

विज्ञापन
शिव चौक पर वाहन चालको को लॉकडाउन का उललधन पर रोकती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुुजफ्फरनगर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को कर भयावहता को लोग समझ नहीं रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के लाख समझाने के बावजूद लॉकडाउन तोड़ रहे हैं। सवेरे छह से नौ बजे तक मंडी एवं दुकानों पर भारी भीड़ जुट रही है। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत खाते में आई धनराशि को निकालने के लिए रोज ही बैंकों में भीड़ लग जाती है। आलम यह है कि बैंक शाखाओं पर जुटने वाले ग्राहकों को व्यवस्थित करने में पुलिस और बैंक प्रबंधन के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते प्रधानमंत्री जनधन खातों में धनराशि भेजी गई है। इसके अतिरिक्त विभिन्न पेंशन योजनाओं में आई धनराशि को निकालने के लिए भी लोग बैंक शाखाओं में जा रहे हैं। सवेरे से ही बैंक शाखाओं के बाहर ग्राहकों की भीड़ जुट जाती है। इनमें ज्यादा संख्या महिलाओं की रहती है। शुक्रवार को अंसारी रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पर इतनी भीड़ जुटी कि बैंक प्रबंधन को व्यवस्था बनाने में पसीने छूट गए। बड़ी तादाद में महिलाएं बैंक शाखाओं में पहुंच गईं। नगर के लगभग सभी बैंकों में यही हाल रहा। कोर्ट रोड, शामली रोड, शिव चौक, मेरठ एवं रुड़की रोड तथा गांधीकॉलोनी में विभिन्न बैंकों की शाखाओं पर भारी भीड़ जुटी रही। बैंक कर्मियों और पुलिस के समझाने के बावजूद लोग मान नहीं रहे। वे रुपये निकालने के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे हैं।
अधिक सामान खरीद रहे नागरिक
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमित चार मरीज पाए जाने पर लोगों को लॉकडाउन बढ़ने और जिला भी सील होने की आशंका है, जिस कारण बीते तीन दिनों से नागरिक सुबह छह से नौ बजे तक खुलने वाले बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे है। नागरिक खाद्य सामग्री का स्टॉक लगा रहे है, जिस कारण बाजारों में सुबह के समय भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें