1025 सरकारी कर्मचारियों ने किया मतदान
मुजफ्फरनगर। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों के लिए सरकारी कर्मचारी पोस्टल बैलेट से मतदान कर रहे हैं। एसडी पब्लिक स्कूल में हुए मतदान के पहले दिन सभी छह सीटों पर 1025 कर्मचारियों ने मतदान किया। मतदान की प्रक्रिया तीन दिन चलेगी।
एसडी पब्लिक स्कूल के कमरों में कर्मचारियों को चुनाव के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीन दिन यहां प्रशिक्षण चल रहा है। जिन कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी है, उनके मतदान की व्यवस्था भी प्रशासन ने प्रशिक्षण के दौरान ही की है। एसडी पब्लिक स्कूल के हॉल में सभी छह विधानसभा के लिए मतदान के बूथ बनाए गए थे। यहां कर्मचारियों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। मतदान के लिए कर्मचारियों की कतार लगी हुई थी। मतदान के पहले दिन 1025 कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया है। जिला उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के बाद सभी मतदान पेटियों को सुरक्षित कर दिया गया है।
खतौली में लगी लंबी लाइन
मतदान को लेकर खतौली विधानसभा के बूथ पर सबसे लंबी लाईन रही। एसडी पब्लिक स्कूल के हॉल में मुजफ्फरनगर शहर, खतौली, बुढाना, मीरापुर, चरथावल, पुरकाजी सभी छह विधानसभा के लिए अलग-अलग बूथ रहे। मतदान कर्मचारियों की अलग से ड्यूटी रही। यहां वोट डालने वाले सभी कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट का प्रयोग किया। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के प्रशिक्षण के दौरान उन सभी कर्मचारियों को बूस्टर डोज भी लगाई गई, जिनकी दूसरी डोज के तीन माह हो चुके हैं। एक तरफ महिलाओं की कतार लगी थी तो दूसरी तरफ पुरुष कर्मचारियों की कतार लगी थी। स्वास्थय विभाग की डॉ. गीतांजलि वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान 838 कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाई गई।
मुजफ्फरनगर के एसडी पब्लिक स्कूल में डाक मतपत्र डालती कर्मचारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर के एसडी पब्लिक स्कूल में डाक मतपत्र डालती कर्मचारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR