फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांवों में नहीं हो सकेगी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब गांवों में नहीं हो सकेगी बिजली चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के गांवों में अब बिजली चोरी नहीं हो पाएगी। शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर गांवों में भी एबीसी तार डालने का काम शुरू हो रहा है। 546 गांवों में तार डालने का लक्ष्य रखा गया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तीन गांव मोलाहेडी, बेगराजपुर और जड़ौदा रखे गए हैं। बृहस्पतिवार को मोलाहेड़ी और बेगरजपुर में काम शुरू होने के कारण सुबह आठ से शाम चार बजे तक शट डाउन रहेगा।
अधिशासी अभियंता सोमदत्त शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जिले के 546 गांवों में एयर बस कंडेक्टर तार लगाने के आदेश हो गए हैं। एबीसी तार लगने से गांवों में बिजली चोरी और बिजली से होने वाले हादसों की समस्या कम हो जाएगी। इस अभियान में गांव के जर्जर खंभे भी बदल दिए जाएंगे। अभियान बृहस्पतिवार से ही शुरू होने जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिले के तीन गांवों को योजना में शामिल किया गया है। इनमें बेगराजपुर, मौलाहेडी और जड़ौदा शामिल है। बृहस्पतिवार को बेगराजपुर और मौलाहेडी में एबीसी तार लगाए जाएंगे। इसके लिए दोनों गांवों में सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक बिजली नहीं आएगी। पूरे जिले में शीघ्र ही अभियान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराणा प्रताप से साहस, शौर्य, त्याग की प्रेरणा मिलती है
मुजफ्फरनगर। समाजसेवी सोमनाथ भाटिया ने कहा कि भारतीय इतिहास में महाराणा प्रताप साहस, शौर्य एवं त्याग, बलिदान के लिए सदैव मातृभूमि की रक्षा में प्रेरणादायक रहेगा। मेवाड़ के सिसौदिया वंश के सभी प्रतापी राजा राणा के नाम से जाने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें