फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटियों की बरामदगी की मांग, धरना-प्रदर्शन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज ने दिया डीएम और एसएसपी को ज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कसबा सिसौली से 24 अप्रैल को संदिग्ध हालात में लापता हुईं बालेश उर्फ गुड्डी व उसकी तीन बेटियों पूजा, आरती व गायत्री की गुमशुदगी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने डीएम और एसएसपी को ज्ञापन दिया, जिसमें मां बेटियों की बरामदगी की मांग की गई। ऐसा न होने पर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में लोगों ने बताया कि बुधवार को बालेश के मायके गांव बिरालसी में ब्राह्मण समाज की बैठक हुई, जिसमें मां-बेटियों की गुमशुदगी और पुलिस-प्रशासन की लापरवाही को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में मां-बेटियों की सकुशल बरामदगी और उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने डीएम और एसएसपी से मां बेटियों की बरामदगी की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विष्णुदत्त शर्मा, विकास शर्मा, सुबोध शर्मा, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, राजकिशोर, रमेशचंद, प्रमोद, रामपाल व राहुल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें