मुजफ्फरनगर। सीबीएसई की परीक्षा में भोपा क्षेत्र के गांव अलीपुर तिस्सा की बेटी मानसी सारस्वत ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। एमजी पब्लिक स्कूल की इस छात्रा ने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं। मानसी गणित की शिक्षिका बनना चाहती है।
एमजी पब्लिक स्कूल की टॉपर और जिले में दूसरा स्थान पाने वाली मानसी सारस्वत ने 500 में से 495 अंक हासिल किए है। मैथ में उसने 100, एसएसटी, हिंदी, साइंस में 99, अंग्रेजी में 98 अंक हासिल किए हैं। मानसी को पढाई के साथ क्रिकेट खेलना पसंद है। पढाई के चलते घर में टीवी बंद है। मोबाईल चलाती नहीं है। तैयारी के लिए उसने केवल गणित का ट्यूशन किया। पिता प्रवेंद्र कुमार परिषदीय विद्यालय में टीचर हैं और मॉ गृहणी है। पिता प्रवेंद्र का कहना है कि बेटी की पढाई के प्रति लगन को देखते हुए वह गांव से शहर में आए हैं। मानसी का कहना है कि वह गणित की शिक्षिका बनना चाहती है। गणित में आगे बढ़ना ही उसका लक्ष्य है।