फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है

विज्ञापन
विज्ञापन
...चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में बृहस्पतिवार की रात्रि श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने मां भगवती के मधुर भजन प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी रूबी और चौधरी मनमोहन गर्ग द्वारा किया गया। जबकि मुख्य यजमान सलोनी और राजीव होरा रहे। ध्वज स्थापना ईशान गौड, माता को चुनरी भेंट अजय गर्ग, क्लश स्थापना विजय सिंघल और माता का माल्यार्पण भाजपा नेता राकेश गांगुली ने किया। इसके बाद कलाकारों ने माता के भजनों की ऐसी लड़ी पिरोयी पंडाल में बैठे श्रद्धालु झूम उठे। टीवी कलाकार मन्नू सिकंदर, अंजली शर्मा और आदेश त्यागी ने रंग बरसे दरबार मैया के देखो रंग बरसे, तूने मुझे बुलाया शेरों वाली ये, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, कजरारे-कजरारे तेरे मोटे मोटे नैन, मैं तो नचदी मोहन दे नाल और ओ मेला मैय्या दा आता है हर साल आदि मनमोहक भेंट प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति सागर में गोते लगवाए। जागरण के बीच-बीच में कलाकारों द्वारा पंचमुखी हनुमान, शिव पार्वती, राधा-कृष्ण आदि प्रस्तुत मनमोहक झांकियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मेला चेयरमैन मनोज सिंघल, गगन मित्तल, राजू सैनी, निखिल अग्रवाल, विजेश कंसल, अंकित मित्तल, अमित गुप्ता, अवि त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें