फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई बैंक में ग्राहकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई में ग्राहकों का हंगामा
विज्ञापन

जानसठ। एसबीआई बैंक के कर्मचारियों द्वारा अभद्रता करने तथा भुगतान न करने को लेकर नाराज ग्राहकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। भाकियू ने बैंक कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे या तो अपने व्यवहार में सुधार कर ले ं, अन्यथा बैंक की तालाबंदी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कर्मचारियों द्वारा भुगतान न करने तथा पासबुक में एंट्री नहीं करने को लेकर जमकर नाराज ग्राहकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। भाकियू कार्यकर्ता ओम प्रकाश शर्मा अपने साथियों के साथ बैंक में पैसे निकालने के लिए गए थे। बैंक में ग्राहक तीन बजे से लाइन में लगे हुए थे, लेकिन शाम के 4 बजे बैंक के कैशियर ने खिड़की बंद कर भुगतान देने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं पासबुक में एंट्री करने से भी कर्मचारियों द्वारा मना कर दिया गया। इसको लेकर बैंक में ग्राहकों ने हंगामा करना प्रारंभ कर दिया। ग्राहकों का आरोप था कि कर्मचारी ग्राहकों के साथ अभद्रता करते हैं। भाकियू कार्यकर्ता ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि बैंक कर्मचारियों ने अपने व्यवहार में सुधार नहीं किया, तो बैंक में शीघ्र तालाबंदी की जाएगी। बैंक के कार्यवाहक शाखा प्रबंधक सुधीर जैन ने बताया कि बैंक में कैशियर कम होने के कारण कभी कभी परेशानी हो जाती है। ग्राहकों को समझा बुझाकर शांत कर भुगतान करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें