फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खड़ढे में गिरी, तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल
विज्ञापन

खतौली। कैलावड़ा के पास बाइक खड्ढे में गिर गई, जिससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव लाडपुर निवासी शारिफ पुत्र रहीसूददीन, आकाश पुत्र कृष्णपाल व सूरज पुत्र विनोद रविवार को बाइक से मेरठ के फलावदा में मेले देखने के लिए गए थे। शाम को तीनों बाइक पर मेला देखकर वापस लौट रहे थे। गांव कैलावड़ा के पास इनकी बाइक सड़क किनारे खुद पड़े गहरे खड्ढे में जा गिरी। खड्ढे में बाइक के गिरने से तीनों युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल शारिफ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे में घायल युवकों की बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। युवकों की बाइक पमनावली पुलिस चौकी पर खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें