फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि में भ्रमण कर कंबल वितरण करेंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में भ्रमण कर कंबल वितरित करेंगे अफसर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने बताया कि अत्यधिक ठंड के चलते रैन बसेरा, अलाव, व्यवस्था के सत्यापन एवं कंबल वितरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। तीन दिन तक अधिकारी इसकी खुद निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

चार जनवरी की रात्रि में एडीएम वित्त आलोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीएमओ पीएस मिश्रा, एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र, पीडी ग्राम्य विकास अभिकरण, डीडीओ, डीसी मनरेगा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सदर भ्रमण करेंगे। निराश्रित एवं असहाय पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरण एवं जलाये जा रहे अलाव, रैन बसेरा, शेल्टर होम में मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन करेेंगे। जिले की सभी तहसीलों के मुख्यालय पर चार जनवरी को एसडीएम, तहसीलदार और बीडीओ एकत्र होंगे और रात्रि भ्रमण करेंगे। पांच जनवरी को जिला मुख्यालय नवीन मंडी परिसर पर सांसद, मंत्री, विधायक की उपस्थिति में पात्र लोगों को कंबल वितरण किया जाएगा। तहसीलदार सदर द्वारा तहसील सदर के 100 पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर पांच जनवरी के पूर्व एडीएम वित्त को देनी होगी। द्वितीय चरण सात जनवरी की रात्रि में भी चार जनवरी की तरह अधिकारी रात्रि भ्रमण पर रहेंगे। आठ से दस जनवरी तक अधिकारी रात्रि में निरंतर भ्रमण करेंगे। सभी सार्वजनिक स्थलों पर कंबल वितरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें