फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल की मैली से फैल रहा प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल की मैली से फैल रहा प्रदूषण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुगर मिल से निकलने वाले अपशिष्ट से आसपास के गांवों में बीमारियां फैल रही हैं। इस मामले में एनजीटी से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर स्थित मंसूरपुर, खानूपुर, हुसैनपुर बोपाडा, सोंटा के निकट मंसूरपुर शुगर मिल से निकलने वाले अपशिष्ट को डाला जा रहा है, जिससे हाईवे पर स्थित रेस्टोरेंट और आसपास के गांव में प्रदूषण फैल रहा है। क्षेत्रीय निवासियों ने एनजीटी को शिकायत कर कहा है कि इन गांवों के निकट डिस्टलरी, केमिकल वर्क्स और शुगर फैक्ट्री से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ डाले जा रहे हैं। मैली से आसपास का वातावरण दुर्गंधमय हो रहा है। इससे आसपास के गांवों में अनेक बीमारियां फैल रही हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ताओं इस प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


प्री बोर्ड परीक्षा की सूचना मांगी
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्रा ने माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों से प्री बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में सूचना मांगी है। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने हाईस्कूल एवं इंटर की प्री बोर्ड परीक्षा दिसंबर माह में संपन्न कराने के आदेश दिए थे। प्रधानाचार्य परीक्षा संपन्न कराने संबंधी सूचना उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


परीक्षा से छूटे छात्रों की सूची मांगी
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्रा ने सभी माध्यमिक विद्यालयों से हाईस्कूल एवं इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा से छूटे परीक्षार्थियों की विषयवार सूची मांगी है। उन्होंने बताया कि 15 से 29 दिसंबर तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न हुई हैं। यदि कोई छात्र वंचित रह गया है तो उसकी सूचना विषयवार उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें