विजेता बच्चों को सम्मानित किया
जानसठ। डीएवी इंटर कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य समुद्र सैन ने छात्रों को वाजपेयी के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अपनी मधुर भाषा से पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनाने का काम किया था। प्रतियोगिता में बच्चों ने वाजपेयी के जीवन से जुड़ी घटनाओं को पेंटिंग द्वारा सुंदर चित्रण किया। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य संजय पंत, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सचिन शर्मा, मनोज कुमार, ब्रजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
वांछित को पकड़ने के दिशा निर्देश
जानसठ। एसपी देहात आलोक वर्मा ने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछितों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों को बताते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब, गोकशी पर अंकुश लगना चाहिए। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सोमेंद्र नेगी, इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा, इंस्पेक्टर क्राइम आरवी कॉल, एसआई हरिराज सिंह, अजब सिंह, विक्रम भाटी तथा राजपुर के प्रधान रवि चौधरी उपस्थित रहे।