फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 नवंबर तक शुरु हो पाएगी सभी चीनी मिलों में पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
16 नवंबर तक शुरू हो पाएगी सभी चीनी मिलों में पेराई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की सभी आठ चीनी मिलों में 16 नवंबर तक पेराई प्रारंभ हो जाएगी। सबसे अंत में तितावी चीनी मिल में पेराई की शुरुआत होगी। तितावी 16 और खाईखेड़ी 14 नवंबर से गन्ने की पेराई प्रारंभ कर देगी। रिकवरी का खतरा अब चीनी मिलों को नहीं रहा, रिकवरी प्रतिदिन बढ रही है। भैंसाना में यह 9.90 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

चीनी मिलों को देरी से पेराई शुरू करने के पीछे सबसे बड़ा कारण रिकवरी था। अब चीनी मिलों को रिकवरी को लेकर कोई समस्या नहीं है। जिले में सबसे पहले पेराई शुरू करने वाली भैंसाना मिल में पहले दिन 8.90 प्रतिशत की रिकवरी थी। रिकवरी प्रतिदिन बढ़ रही है और रविवार को यह 9.90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मोरना चीनी मिल में पहले दिन रिकवरी 8.60 थी तो रविवार को 9.10 प्रतिशत पर पहुंच गई। चीनी मिलों को अब रिकवरी की कोई समस्या नहीं है। ठंड बढ़ने के साथ गन्ने में रिकवरी बढ़ गई है। चीनी मिलों ने भी रिकवरी को देखते हुए नियमित पेराई करने की तैयारी कर ली है। चार चीनी मिलों भैंसाना, मोरना, खतौली, मंसूरपुर में जहां पेराई पहले ही प्रारंभ हो गई है। वहीं, गन्ने की कमी से बंद टिकौला में भी नियमित पेराई प्रारंभ होने जा रही है। इसके साथ ही 16 नवंबर तक जिले की सभी चीनी मिलों में पेराई प्रारंभ हो जाएगी। तितावी में16 नवंबर से और खाईखेड़ी में14 नवंबर से पेराई शुरू करने जा रही है। रोहाना में 12 नवंबर से पेराई प्रारंभ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें