खतौली। केके पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली को जानने के लिए पहुंचे। बच्चों ने आईपीसी की धाराओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। बच्चों ने इंस्पेक्टर से पूछा पुलिस अफसर कैसे बनते हैं।
बृहस्पतिवार को स्कूल के बच्चे थाने में पहुंचे। जहां इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज से बच्चों ने सवाल जवाब किए। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बच्चों को समझाया कि सड़क हादसों में घायल की मदद करने के लिए फोन से 108 नंबर डायल करके एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद 100 नंबर डायल करके पुलिस की हादसे की जानकारी दें। पुलिस अफसर बनने के लिए आत्मविश्वास, शरीर स्वस्थ होना चाहिए। मेहनत और लगन से उच्च शिक्षा ग्रहण करें, तभी पुलिस अफसर बना जा सकता है। पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा की जाती है।