फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम
विज्ञापन

मीरापुर/शाहपुर/भौराकलां। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देहात क्षेत्र में भी धूमधाम से मनाया गया। एक ओर जहां मंदिरों को शानदार तरीके से सजाया गया, वहीं भव्य झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। देर रात तक श्रद्धालुओं ने मंदिरों व झांकियों के दर्शन कर अपने आराध्य देव श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।
मीरापुर में भूमिया मंदिर में माता वैष्णवी देवी की सुंदर झांकी सजाई गई। महंत योगी श्यामनाथ, अर्जुन, अनुज, शिवम, शुभम, सचिन, प्रवीण व प्रवीण प्रजापति का सहयोग रहा। सत्संग भवन में श्रीहरि संकीर्तन मंडल की ओर से भजन कीर्तन किया गया। श्रीकृष्ण के बालरूप में कीर्तन में पहुंचे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विपिन गोयल, अनिल शास्त्री, उदित, सोम्या, प्रवीण अग्रवाल, मोहित लखोटिया, नरेश रस्तोगी, वासुदेव शर्मा, नीरज शारदा का सहयोग रहा। बालाजी धाम में भी भव्य झांकियां प्रदर्शित की गईं। यहां विनोद शर्मा, राजपाल सुकरालिया, शशि रस्तोगी, धर्मेंद्र व श्यामलाल सैनी का सहयोग रहा। इनके अलावा, सैनी शिव मंदिर, राम मंदिर पंजाबी कॉलोनी, पंचायती मंदिर, माता काली मंदिर, भैरव शिव मंदिर, योगमाया मंदिर, कच्चा पक्का शिव मंदिर, गंगा मंदिर, शिव मंदिर बाजार, शिव मंदिर पड़ाव चौक, मिश्रान शिव मंदिर, शिव मंदिर खटीकान, थाना शिव मंदिर व राम मंदिर गंगा भवन में भी जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। उधर, रामराज के गांव हाशमपुर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शाहपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखने के साथ ही अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना की। सिद्धपीठ मां श्रीगोकुला देवी मंदिर, श्रीबालाजी धाम, मंगलापुरी मंडी स्थित शिव मूर्ति, शिव दुर्गा मंदिर, रामनगर कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर व पीपलेश्वर हनुमान मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीला पर आधारित भव्य झांकियां प्रदर्शित की गईं।
विज्ञापन

भौराकलां। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सिसौली, भौराकलां, कपूरगढ़ व चरौली में मंदिरों को आकर्षक रूप में सजाया गया। मंदिरों में मनमोहक झांकियां लगाईं गईं। आनंद कुटी मंदिर कपूरगढ़ के महंत जयराम ब्रह्मचारी ने श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण की लीलाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें