बेलड़ा में जाहरवीर की म्हाड़ी पर लगा मेला
भोपा। गांव बेलड़ा में गोगा जाहरवीर की म्हाड़ी पर मेले में श्रद्धालुओं ने निशान व प्रसाद चढ़ाकर परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगी। सोमवार को लगे मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसओ बीपी सिंह ने किया। म्हाड़ी पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद व निशान चढ़ाए। इसके बाद मेले में महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी करने के साथ ही झूलों का भी आनंद लिया। ग्राम प्रधान संसार सिंह, पूर्व प्रधान नरेश कुमार, एसआई बालेंदर सिंह, नितिन कुमार, किशनलाल, पिंकी, रोहताश, रामअवतार, आशु, रंजीत, विपिन, बिट्टू व प्रधान सुहैल आदि का सहयोग रहा।
झगड़ा कर रहे दो युवकों का चालान
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला पर मामूली विवाद में झगड़ा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों आरोपियों पंकज व अंकुर का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।