फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासदों के साथ विचार विमर्श किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईद-उल-अजहा पर व्यवस्थाओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह ने शनिवार को नगरपालिका के सभी सभासदों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ने सभासदों को ईद-उल-अजहा के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में विशेषकर मुस्लिम बहुल इलाकों में सफाई, बिजली व पानी की उचित व्यवस्था किए जाने को कहा। इसके साथ ही सुबह की नमाज के समय भी अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था कर सड़क किनारे चूना डलवाने व जानवरों को बाड़े में ही कैद रखने की व्यवस्था किए जाने के लिए भी कहा गया। बैठक में सभासद राजीव शर्मा, अरविंद धनगर, नौशाद कुरैशी, सरफराज अंसारी, विपुल भटनागर, बिजेंद्र पाल, प्रेमी छाबड़ा, नरेश गुप्ता, राहुल पंवार, सत्तार, नरेश खटीक, सचिन कुमार, मनोज वर्मा, प्रियांशु जैन व अन्नू कुरैशी समेत अधिकांश वार्ड सभासद मौजूद रहे।
राशन डीलर की दुकान सीज
मुजफ्फरनगर। दक्षिणी सिविल लाइन क्षेत्र के राशन डीलर जितेंद्र कुमार द्वारा लगातार की जा रहीं अनियमितताओं संबंधी शिकायतों के संबंध में शनिवार को नगर पूर्ति अधिकारी मोहिनी मिश्रा व सप्लाई इंस्पेक्टर मीनाक्षी संबंधित दुकान पर पहुंची। टीम के चेकिंग के लिए पहुंचते ही संबंधित राशन डीलर दुकान बंद कर वहां से फरार हो गया। इस दौरान आरोपी डीलर की बाइक भी वहीं छूट गई। राशन डीलर के इस तरह वहां से भागने पर पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर उक्त दुकान सीज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 25 अगस्त को होगा मतदान
मुजफ्फरनगर। एसडीएम (एफ) सियाराम मौर्य ने बताया कि ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के होने वाले चुनाव में 21 अगस्त के बजाए अब 25 अगस्त को मतदान होगा तथा मतगणना 28 अगस्त को ब्लाक कार्यालय पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें