फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड विजेता शूटर नेहा तोमर का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्ड विजेता शूटर नेहा तोमर का भव्य स्वागत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जर्मनी के शूल में आयोजित जूनियर वर्ल्ड कप में शूटिंग में सामूहिक में गोल्ड और व्यक्तिगत में सिल्वर मेडल जीतने वाली नेहा तोमर का जनपद में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। शहर से लेकर गांव तक रोड शो किया गया। लोगों ने उसे फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

मखियाली गांव की राजीव तोमर की बेटी नेहा तोमर ने जर्मनी के शूल में हुए वर्ल्ड कप में शूटिंग में 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धा में सामूहिक में गोल्ड और व्यक्तिगत में सिल्वर जीता। जीत के बाद पहली बार जिले में पहुंची नेहा तोमर का सुरेंद्र नगर में कोच प्रमोद कुमार के आवास पर स्वागत हुआ। यहां स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, अनिल गर्ग, अनूप कुच्छल, सुरेंद्र सिंह आदि रहे। यहां से रोड शो किया गया। जुलूस के रुप में वह महावीर चौक पहुंची जहां ऋषि स्वीट्स पर स्वागत हुआ। जिला परिषद मार्किट पर स्वागत के बाद शिव चौक पर भगवान शिव के दर्शन किए। यहां से जुलूस सीधे भोपा रोड होता हुआ गांव मखियाली पहुंचा। मखियाली गांव में विधायक कपिलदेव अग्रवाल और विधायक उमेश मलिक, छोटूराम कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक, ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, कोच अमित ने नेहा तोमर का उत्साहवर्धन किया। नेहा ने कहा कि उनका अलग लक्ष्य एशियाड में देश के लिए गोल्ड जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें