फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितावी बघरा में सऊदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
सऊदी अरब में रसूल ए पाक की बेटी की कब्र की तामीर के लिए नमाज ए जौहर के बाद सैकड़ों लोगों ने बघरा में प्रदर्शन किया। अफसरों को ज्ञापन देकर कब्र की जल्द से जल्द तामीर कराए जाने की मांग की गई।
तितावी क्षेत्र के कस्बा बघरा स्थित दरगाह ए आलिया हजरत अबुल फाजलील अब्बास में शनिवार को नमाज ए जौहर के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। मौलाना फसी हैदर के नेतृत्व में डीएम को संबोधित ज्ञापन अफसरों को देकर सऊदी अरब सरकार की कार्यप्रणाली का विरोध किया गया। इस दौरान मौलाना फसी हैदर ने बताया कि रसूल ए पाक की बेटी की कब्र से इस्लाम धर्म की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में किसी भी धार्मिक स्थान को तोड़ने की इजाजत कोई धर्म नही देता। इसके बावजूद सऊदी हुकूमत का मुस्लिमों की आस्था पर जुल्म करने से साफ है कि इस हुकूमत का कोई धर्म नही है। उन्होंने जल्द से जल्द सऊदी अरब सरकार को कब्र की तामीर कराए जाने की मांग की। इस दौरान जीशान अली के नेतृत्व में गांव जौली सादात से भी बड़ी संख्या में लोग पैदल चलकर दरगाह पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। मौलाना नाजिम, मौलाना मजाहिर, मौलाना शमशुल हसन, मौलाना कासिम गाजी, मौलाना बाक़र जैदी, मौलाना अली मेंहदी, मौलाना जीशान, मौलाना साबिर, मौलाना इरफ़ान हैदर, सदर मोहम्मद अब्बास, जाहिर हसन, इमरान हुसैन, जावेद रजा, शबी अब्बास और बिलाल हैदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध का शव मिला
भोपा। क्षेत्र के गांव यूसुफपुर के जंगल में सड़क किनारे एक खेत में शनिवार सुबह एक वृद्ध की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेते हुए उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें