निर्जला एकादशी पर लोगों को पानी पिलाकर पुण्य कमाया
मुजफ्फरनगर। निर्जला एकादशी पर शनिवार को नगर में अलग-अलग संगठनों ने छबील लगाकर राहगीरों को शर्बत वितरित किया। भीषण गर्मी में राहगीरों ने विभिन्न स्थानों पर शीतल जल पीकर राहत की सांस ली। निर्जला एकादशी पर शनिवार को अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने खादरवाला मेन रोड पर छबील लगाकर राहगीरों को शर्बत वितरित किया। अमित तिवारी, मोहित सिंघल, अजय कुमार जैन, कशिश गोयल, वरुण कुमार गर्ग, अमित मित्तल, संजय कुमार शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, मदन लाल, अजय कुमार, श्रीगोपाल बंसल, लाला घासीराम, राजेश कुमार, केशव मलिक, अमित वत्स, आशीष वशिष्ठ और नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।