फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए
विज्ञापन

खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल के प्रांगण में भारतीय योग संस्थान की ओर से चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम अतुल कुमार, तहसीलदार अमित कुमार, शुगर मिल के जीएम डा. अशोक कुमार समेत काफी संख्या में साधकों व नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में योग क्रियाएं कराई गई।
नगर के प्रभा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में योग शिक्षकों ने साधकों को भुजंगासान, सिंहासन, स्कंधचालन, वक्रासन आदि क्रियाएं कराई। मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सैनी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, कांता स्वरूप सिंघल, सत्यप्रकाश तोमर, कामेश्वर लाल, राजीव गुप्ता ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भावेश गुप्ता, वेदप्रकाश अग्रवाल, मदन छाबड़ा, अमित जैन, अरविंद वर्मा, अनुज सहरावत, नितिन त्यागी, विनीत ठाकुर, नरेश पांचाल, आदेश मोतला, प्रताप वाल्मीकि, प्रदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे। सुधीश पुंडीर, पंकज भटनागर, मदन छाबड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग भारतीय संस्कृति की पहचान
मंसूरपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल मंसूरपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग शिक्षक रोहन व सोबीर ने सभी साधकों को विभिन्न यौगिक क्रियाएं प्राणायाम, कपालभांति, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार तथा अन्य कई आसन कराएं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूनम पंवार ने सभी योग साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की धरोहर है। योग से मनुष्य शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक रुप से मजबूत होता है। हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें