अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में योगाभ्यास, ध्यान, प्राणायाम की क्रियाओं के साथ स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प लिया गया। छात्र-छात्राओं ने उमंग और उल्लास के साथ योग कला की प्रस्तुति दी।
सनातन धर्म कॉलेज में आयोजित शिविर में योग प्रशिक्षक नितिन एवं ललित विद्यार्थी ने यौगिक क्रियाएं कराई। प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने कहा कि योग सुख का आधार है। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ एसएन सिंह, डॉ कुलदीप मलिक, डॉ नागेंद्र, विपिन कुमार, अंशुल शर्मा, संदीप, डॉ अजयपाल सिंह, अंजुल भूषण, बबीता गुप्ता, डॉ गौरव दयाल, सुखपाल सिंह मौजूद रहे। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ सीमा जैन के सानिध्य में डॉ सोनाली सिंह ने प्राणायाम एवं योग क्रियाएं कराई। डॉ वंदना वर्मा, डॉ संतोष कुमारी ने भाग लिया।
जीएस पब्लिक स्कूल में सूर्य नमस्कार से योग शिविर का शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों, शिक्षक ने ध्रुवासन, त्रिकोणासन, पदमासन, ताडासन आदि का अभ्यास किया। प्रधानाचार्या सुतापा बोस, शिवानी सिंह ने विचार रखे। डीएवी पब्लिक स्कूल शाकुंतलम में प्रधानाचार्या रेणू शर्मा ने कहा कि प्रदूषण और भोजन में शुद्धता की कमी से जीवन रोग ग्रस्त हो रहा है।
योग प्राचीन पद्धति है। रोग मुक्त शरीर के लिए योग अपनायें। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में योगाचार्य सीलू कुमार ने योगाभ्यास कराया। भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम का अभ्यास किया। प्रधानाचार्य आजादवीर ने कहा कि योग से शरीर को नई ऊर्जा मिलती है।
प्राथमिक पूर्वी पाठशाला के योग शिविर में पूर्व प्रधानाध्यापक सीताराम एवं योगाचार्या पूजा दुआ ने बच्चों को आसन कराए। ऋषभ जैन, यश कुमार, आसिफ, दीपक, खुशी, कृष्णा को सम्मानित किया गया। रमन नारंग, शाहनाज बानो, रुबी सहरावत, रश्मि कौशिक, होतीलाल शर्मा, रफत मिर्जा, निगहत प्रवीन ने भाग लिया। तितावी के श्री दीवान सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य तरसपाल सिंह पुंडीर, योग शिक्षक इंद्रपाल सिंह, अरुण सिंह, सुभाष सिंह, सुनील तिवारी, अमित गौतम, प्रवीण पुंडीर, प्रमोद शर्मा, जितेंद्र आदि ने योगासन किया।
योग प्रतियोगिता के विजेता शिक्षक सम्मानित
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में विजेता अध्यापकों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत शिक्षकों में राजीव कुमार, ललित, संजीव, डॉ अनुज कुमार, नवीन सिंह, विश्ववाणी कुमार, देवेंद्र और राकेश बंसल को चुना गया।
महिला वर्ग में मधु, अलका मलिक, अंजलि, सोनिया, डॉ सोनिया, हेमलता, अनीता, अंशू शामिल रहे। शामली जनपद के शिक्षकों राज सिंह, मनोज विश्नोई, हरेंद्र, नारायण दत्त, मनोज, संजीव, बिजेंद्र, ओमवीर, नीरु नैन, शालू चौहान, शबाना प्रवीण, अनीता कश्यप, प्रतिभा सिरोही, मोनिका, नीरु, प्रीति को योग विजेता घोषित किया गया।
निर्णायक मंडल में अंजू वर्मा, नीलम, डॉ धीरेंद्र सिंह शामिल रहे। प्राचार्य भीम सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर शिक्षकों को सम्मानित किया। अनीता चौधरी, सरोज तोमर, मीरा शर्मा, अनु, राजीव गुप्ता, रामकुमार, जितेंद्र सिंह, महेंद्र अधिकारी, पंकज त्यागी, वीरेंद्र अग्रवाल, पीयूष शर्मा, सुधीर पंवार, सुशील मलिक मौजूद रहे।